जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि हमारे देश में भारत सरकार ने गरीबी रेखा श्रेणी के लोगों को कई सरकारी सुविधाओं का लाभ प्रदान करने और हर महीने राशन सामग्री वितरित करने के लिए राशन कार्ड जैसा महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रदान किया है और जिनके पास राशन कार्ड है उन्हें ये सभी लाभ मिलते हैं।
अगर आपके पास भी राशन कार्ड है तो आपको भी सरकार की कई तरह की सुविधाओं का लाभ मिलेगा साथ ही आपको हर महीने राशन सामग्री भी मिलेगी। फिलहाल सरकार ने आप सभी राशन कार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए।
जिन सभी व्यक्तियों के पास राशन कार्ड है उन्हें सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा अन्यथा उन्हें राशन कार्ड के तहत राशन सामग्री नहीं मिलेगी और यह महत्वपूर्ण निर्देश KYC से जुड़ा है जिसके बारे में आज हम इस लेख में चर्चा करने जा रहे हैं और इसे जानने के लिए लेख में अंत तक जुड़े रहें।
राशन कार्ड केवाईसी अपडेट
राशन कार्ड धारकों के लिए बता दें कि सरकार ने कहा है कि सभी राशन कार्ड धारकों को अपना राशन कार्ड केवाईसी अपडेट करवाना चाहिए और अगर आपके पास राशन कार्ड है तो आपके लिए केवाईसी अपडेट करवाना जरूरी है और अगर आप अपना केवाईसी पूरा नहीं करवाते हैं तो आपका राशन कार्ड ब्लॉक हो सकता है यानी आपको इसका लाभ मिलना बंद हो सकता है।
आप सभी राशन कार्ड धारक नेशनल फूड सिक्योरिटी पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन राशन कार्ड केवाईसी अपडेट कर सकते हैं और लेख में आपको ऑनलाइन केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने का तरीका भी बताया गया है, साथ ही राशन कार्ड केवाईसी अपडेट का ऑफलाइन तरीका भी बताया गया है, आप आसानी से उचित तरीका चुनकर केवाईसी अपडेट कर सकते हैं।
राशन कार्ड केवाईसी के फायदे
राशन कार्ड केवाईसी पूरा करने से आप अनैतिक धोखाधड़ी या जालसाजी से बच जाते हैं।
केवाईसी पूरा करने पर राशन कार्ड धारकों को सरकारी सब्सिडी मिलती है।
अगर आपका राशन कार्ड केवाईसी पूरा हो गया है तो आपको कई तरह के सरकारी लाभ मिलने शुरू हो जाएंगे।
राशन कार्ड से संबंधित KYC पूरा होने से राशन कार्ड वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आती है।
राशन कार्ड KYC के लिए आवश्यक दस्तावेज
पहचान पत्र
मोबाइल नंबर
समग्र आईडी
पैन कार्ड
आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
बैंक पासबुक आदि।
राशन कार्ड KYC ऑनलाइन कैसे करें?
राशन कार्ड की ऑनलाइन KYC के लिए नीचे दिए गए निम्न चरणों का पालन करें:-
ऑनलाइन KYC के लिए सबसे पहले नेशनल फूड सिक्योरिटी का पोर्टल खोलें।
पोर्टल खोलने के बाद आपको होम पेज पर KYC से संबंधित विकल्प मिलेगा।
अब आपको राशन कार्ड KYC के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
आधार नंबर दर्ज करने के बाद राशन कार्ड नंबर को ध्यान से दर्ज करें।
अब अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
इसके बाद नीचे दिए गए सबमिट विकल्प पर क्लिक करें और फिर राशन कार्ड KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
राशन कार्ड KYC ऑफलाइन कैसे करें?
यहाँ हम आपको राशन कार्ड KYC करने का तरीका बता रहे हैं जिसके माध्यम से आप राशन KYC पूरा कर सकते हैं:-
सभी नागरिकों को राशन कार्ड KYC पूरा करने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी राशन की दुकान पर जाना होगा।
इसके बाद आपको राशन की दुकान से KYC से जुड़ा एक आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
अब आपको उस आवेदन पत्र में जो भी जानकारी पूछी गई है उसे ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपको अपने आवेदन पत्र के साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी संलग्न करने होंगे।
अब आपको अपना आवेदन पत्र राशन की दुकान पर जमा करना होगा और अधिकारियों द्वारा आपके आवेदन पत्र का सत्यापन किया जाएगा।
इसके बाद आपकी राशन कार्ड KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपको राशन कार्ड से जुड़े लंबित लाभ मिलने शुरू हो जाएंगे।

Vivo Grey Smartphone : वीवो का 300MP वाला होश उड़ा देने वाले कैमरा वाला और 5700mAh की बैटरी वाला स्मार्टफोन
Ration Card E-KYC Update : फ्री गेहूँ, चावल, बाजरा, नमक के लिए राशन कार्ड ई-केवाईसी अपडेट शुरू
